आंध्र प्रदेश में साथ मिलकर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगीं टीडीपी और जन सेना पार्टी: पवन कल्याण
जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने एलान किया है कि 2024 में आंध्र प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) साथ मिलकर लड़ेंगीं। उन्होंने कहा है कि आंध्र प्रदेश अब वाईएसआरसीपी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है इसलिए हमने फैसला किया है कि दोनों पार्टियां अगला विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगीं।