आंध्र प्रदेश में हाईवे पर टक्कर के बाद ट्रक और बस में लगी आग, 6 लोगों की हुई मौत
बापटला (आंध्र प्रदेश) में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर आपस में टक्कर के बाद एक ट्रक और बस में आग लग गई जिसमें 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, हादसे में करीब 32 लोग घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों ने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 42 लोग सवार थे।