आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 114 सीटों पर किया उम्मीदवारों का एलान

आंध्र प्रदेश में एक चरण में 13 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 114 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इसके तहत पार्टी ने श्रीकाकुलम से पैदी नागभूषण राव, सालूर से मुव्वाला पुष्पा राव, राजम से कम्बला राजवर्धन और मड़गुला से बीबीएस श्रीनिवास राव को प्रत्याशी बनाया है।

Load More