आंध्र प्रदेश सरकार ने नायडू की रैलियों में भगदड़ से हुई मौतों की न्यायिक जांच के दिए आदेश

आंध्र प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री व टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की दो रैलियों में मची भगदड़ में लोगों की हुई मौतों की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने इसके लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अगुवाई में जांच आयोग का गठन किया है। गौरतलब है, नायडू की दोनों रैलियों में भगदड़ से 11 लोगों की मौत हुई थी।

Load More