आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने 3 मामलों में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को दी अग्रिम ज़मानत
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अमरावती इनर रिंग रोड मामले समेत 3 मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को अग्रिम ज़मानत दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि मामलों से जुड़ी बातों का ज़िक्र सार्वजनिक बैठकों और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर न किया जाए। कोर्ट ने नायडू को इन मामलों की जांच में सहयोग करने का आदेश भी दिया है।