आंध्र में समुद्र तट पर बहकर आया व्हेल शार्क का शव, वीडियो में उस पर कूदते दिखे बच्चे
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में समुद्र तट पर मंगलवार को एक व्हेल शार्क का शव बहकर आ गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ बच्चे मृत व्हेल शार्क के शरीर पर कूदते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस व्हेल शार्क की लंबाई 15 फीट, चौड़ाई 6 फीट और वज़न लगभग 200 किलोग्राम है।