आंध्र सीएम जगन मोहन की मां ने की बेटी व एपीसीसी प्रमुख शर्मिला को वोट देने की अपील
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की मां वाईएस विजयम्मा ने लोगों से अपनी बेटी व आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी (एपीसीसी) की प्रमुख वाईएस शर्मिला रेड्डी को वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "आपने जैसे पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी को प्यार और आशीर्वाद दिया था वैसे ही शर्मिला को भी दें।"