'आइकन प्लेयर' का ऑफर ठुकराया, पैसों के लिए पहली आईपीएल नीलामी में जाने का रिस्क लिया: धोनी
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने बताया है कि उन्होंने 'आइकन प्लेयर' बनने का प्रस्ताव ठुकराकर आईपीएल की पहली नीलामी में जाने का रिस्क लिया था। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा 'बिना आइकन प्लेयर वाली कोई फ्रैंचाइज़ी मुझे खरीदेगी...तो ज़्यादा पैसे मिलने की संभावना' है।" उन्होंने आगे कहा, "नीलामी में...सीएसके ने मुझे $1.5 मिलियन में खरीदा...उस समय योजना काम कर गई।"