आइफिल टॉवर का रिव्यू देकर पाकिस्तानी महिला ने मचाई हलचल, लोगों ने कहा- हमारा भारत अच्छा है
इंस्टाग्राम पर महरमा नामक पाकिस्तानी महिला ने पेरिस स्थित आइफिल टॉवर का रिव्यू दिया। उन्होंने बताया कि आइफिल में जगह-जगह जाला लगा हुआ है और लिफ्ट में घुटन जैसा महसूस होता है और इस जगह के पास बुरी बदबू आती है। कुछ यूज़र्स ने कहा कि इससे अच्छा तो भारत है। अन्य ने लिखा, "मेरी ड्रीम ट्रिप खराब हो गई।"