आइस बाथ लेने के बाद बाथरूम में गिरे बाबा इंद्रजीत ने मुंह पर टेप लगाकर की बल्लेबाज़ी

तमिलनाडु के बाबा इंद्रजीत ने चोटिल होने के बावजूद हरियाणा के खिलाफ विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंह पर टेप लगाकर बल्लेबाज़ी की जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। उन्होंने बताया कि वह आइस बाथ लेने के बाद बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे और उनके होठों पर काफी चोटें आईं। बकौल बाबा, उन्होंने मैच के बाद टांके लगवाए।

Load More