आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर से HUL का Q3 में 120% उछला मुनाफा
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने गुरुवार को तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 120% बढ़कर ₹6,603 करोड़ हो गया। मुनाफे में यह शानदार बढ़त मुख्य रूप से ₹4,611 करोड़ के असाधारण लाभ की वजह से आई है और कंपनी को यह फायदा आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर से हुआ है।