आइसक्रीम पैक करने से पहले केरल में उनकी स्टिक्स को चाटता दिखा कर्मचारी, सामने आया वीडियो
केरल के कोझिकोड में एक आइस्क्रीम कंपनी की यूनिट में आइसक्रीम को पैक करने से पहले उनकी स्टिक्स को चाटते एक कर्मचारी का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूनिट को सील कर दिया और यूनिट के खाद्य सुरक्षा रजिस्ट्रेशन को भी सस्पेंड कर दिया गया है।