आइसक्रीम में उंगली मिलने के बाद फॉर्च्यून डेयरी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की गई बंद
मुंबई में आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिलने के बाद एफएसएसआई ने पुणे में फॉर्च्यून डेयरी इंडस्ट्रीज़ के परिसर का निरीक्षण किया है और फॉर्च्यून डेयरी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बंद करवाया है। फॉर्च्यून डेयरी यम्मो आइसक्रीम कंपनी की थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरर है। गौरतलब है कि पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।