आईआईएम, आईआईटी की तर्ज पर बनाया जाएगा IIIC: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हम आईआईएम और आईआईटी की तर्ज पर एक नया संस्थान बना रहे हैं जिसे संभवतः फिलहाल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इमर्सिव क्रिएटर्स (आईआईआईसी) के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा, "इसे औपचारिक नाम बाद में दिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि आज क्रिएटर इकोनॉमी बहुत बड़ी शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बन रही है।