आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक नियुक्त किए गए प्रोफेसर भरत भास्कर
आईआईएम अहमदाबाद ने प्रोफेसर भरत भास्कर को 5 साल की अवधि के लिए अपने नए निदेशक के तौर पर नियुक्त करने की घोषणा की है। भास्कर फिलहाल आईआईएम लखनऊ में प्रोफेसर हैं और वह आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक का पद 1 मार्च 2023 से संभालेंगे। गौरतलब है कि भास्कर 5 साल तक आईआईएम रायपुर के निदेशक भी रहे हैं।