आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप के 2 आरोपियों को मिली ज़मानत, माला पहनाकर हुआ स्वागत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवंबर 2023 में आईआईटी बीएचयू की छात्रा से हुए गैंगरेप के 3 आरोपियों में से 2 को सशर्त ज़मानत दे दी है। बकौल रिपोर्ट्स, जेल से छूटकर घर पहुंचे दोनों आरोपियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया है। 20 वर्षीय पीड़िता ने बताया था कि तीनों लोगों ने उसके कपड़े भी उतारे और उसका वीडियो भी बनाया।