आईआईटी भुवनेश्वर के प्रशासनिक भवन की 5वीं मंजिल से गिरकर एक छात्रा की हुई मौत
आईआईटी भुवनेश्वर की 23 वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर प्रशासनिक भवन की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने संस्थान के परिसर से छात्रा का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए खुर्दा ज़िला अस्पताल भेज दिया है। बकौल पुलिस, "हमें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है और जांच की जा रही है।"