आईआईटी मंडी ने बीटेक के छात्रों के लिए शुरू किया पुनर्जन्म से जुड़ा अनिवार्य कोर्स, छिड़ी बहस

आईआईटी मंडी ने अपने प्रथम वर्ष के बीटेक के छात्रों के लिए 'चेतना और कल्याण का परिचय' नामक एक अनिवार्य कोर्स शुरू किया है जिसमें पुनर्जन्म और अन्य चीज़ों की पढ़ाई शामिल है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ आलोचकों ने इसे अवैज्ञानिक बताया है जबकि संस्थान ने कहा कि यह सार्वभौमिक मूल्यों पर आधारित है।

Load More