आईआईटियंस यूएस चले गए, सीईटियंस हमें चांद पर ले गए: चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों पर थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद इस मिशन पर काम करने वाले वैज्ञानिकों को तैयार करने के लिए केरल के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग त्रिवेंद्रम (सीईटी) की तारीफ की है। उन्होंने सीईटी से ग्रैजुएशन करने वाले वैज्ञानिकों की तस्वीर शेयर कर लिखा, "आईआईटियंस सिलिकॉन वैली (अमेरिका) चले गए...सीईटियंस हमें चंद्रमा पर ले गए।"