आईआईटी खड़गपुर के छात्र की गोली व चाकू मारकर हुई थी हत्या, मौत के 2 साल बाद चला पता

आईआईटी खड़गपुर में अक्टूबर 2022 में हॉस्टल के कमरे में मृत मिले छात्र फैज़ान अहमद की दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। रिपोर्ट में उसकी गर्दन पर गोली का घाव और चाकू घोंपने के निशान मिले हैं। कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट एके गुप्ता ने 2023 में दूसरी बार शव का पोस्टमॉर्टम किया था।

Load More