आईआईटी दिल्ली के 21 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी: पुलिस
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आईआईटी दिल्ली के एक 21-वर्षीय छात्र अनिल कुमार ने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह बीटेक मैथेमैटिक्स और कंप्यूटिंग का छात्र था। अनिल को जून में हॉस्टल खाली करना था लेकिन वह कुछ विषयों को क्लियर करने के लिए 6 महीने के एक्सटेंशन पर था।