आईआईटी दिल्ली के फेस्ट के दौरान टॉयलेट में बनाया गया छात्राओं का वीडियो
दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज की करीब 10 छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आईआईटी दिल्ली के फेस्ट में फैशन शो के लिए टॉयलेट में कपड़े बदलते समय उनका वीडियो बनाया गया। इसे लेकर पुलिस ने बताया है कि इस संबंध में किशनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद 20-वर्षीय सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।