आईआईटी दिल्ली के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला 24 वर्षीय छात्र, आत्महत्या की आशंका
आईआईटी दिल्ली में एमटेक का 24 वर्षीय छात्र संजय नेरकर अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, फोन नहीं उठाने पर संजय के घरवालों ने उसके दोस्तों से उसके बारे में पता करने को कहा था जिसके बाद मामले का पता चला।