आईआईटी बीएचयू कैंपस में छात्रा के कपड़े उतरवाए जाने के मामले में जोड़ी गई गैंगरेप की धारा
3 लोगों द्वारा आईआईटी बीएचयू कैंपस (उत्तर प्रदेश) में छात्रा के कपड़े कथित तौर पर जबरन उतरवाकर वीडियो बनाए जाने व किस किए जाने के मामले में गैंगरेप की धारा जोड़ी गई है। मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा का बयान लिए जाने के बाद यह धारा जोड़ी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया था।