आईआईटी बॉम्बे की कैंटीन में लगा 'यहां सिर्फ शाकाहारी बैठ सकते हैं' वाला पोस्टर, हुआ विरोध

आईआईटी बॉम्बे के एक हॉस्टल की कैंटीन में कुछ छात्रों ने 'यहां सिर्फ शाकाहारी बैठ सकते हैं' वाला पोस्टर लगा दिया जिसका अन्य छात्रों के एक समूह ने विरोध किया है। विरोध कर रहे समूह ने संबंधित पोस्टर फाड़ दिए। वहीं, हॉस्टल के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि शाकाहारियों के लिए बैठने की अलग जगह निर्धारित नहीं की गई है।

Load More