आईआईटी बॉम्बे के आत्महत्या करने वाले छात्र दर्शन को धमकाने के लिए प्रयोग हुआ कटर बरामद
आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में उसे धमकाने के लिए प्रयोग हुआ कटर बरामद किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, एसआईटी ने मामले में आरोपी अरमान खत्री के कमरे से कटर बरामद किया है। खत्री ने सोलंकी को धमकाने के लिए कथित तौर पर इसका इस्तेमाल किया था, जिसके बाद से वह काफी दबाव में था।