आईआईटी बॉम्बे को ₹154 करोड़ का डोनेशन मिला है और चेक देने वाले पूर्व छात्र ने अपना नाम गोपनीय रखने की इच्छा जताई है। इस फंड का इस्तेमाल ग्रीन एनर्जी ऐंड सस्टेनेबिलिटी रिसर्च हब (जीईएसआर) स्थापित करने में किया जाएगा। इससे पहले इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी ने आईआईटी बॉम्बे को ₹315 करोड़ का दान दिया था।