आईआईटी मद्रास को मिले अब तक के सर्वाधिक जॉब ऑफर; सर्वाधिक ₹1.9 करोड़ सैलरी की हुई पेशकश
अकादमिक सत्र 2021-22 में आईआईटी मद्रास को कैंपस प्लेसमेंट्स के दौरान 1,199 जॉब ऑफर मिले जो इंस्टीट्यूट में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इस सत्र में कैंपस प्लेसमेंट्स के दौरान छात्रों की औसत सैलरी ₹21.48 लाख/वर्ष रही और सर्वाधिक सैलरी की पेशकश $250,000 (तकरीबन ₹1.9 करोड़) रही। वहीं, जॉब ऑफर्स के लिए पंजीकृत 80% छात्रों को जॉब मिल गई।