आईआईटी मद्रास में 25 और छात्र मिले कोविड-19 पॉज़िटिव, संक्रमितों की संख्या 55 हुई

तमिलनाडु स्थित आईआईटी मद्रास में 25 और छात्रों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है जिसके बाद परिसर में संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन के मुताबिक, "सभी पॉज़िटिव मरीज़ों में हल्के लक्षण हैं और उनकी हालत स्थिर है।" बकौल राधाकृष्णन, "तमिलनाडु में अब तक 'XE' वैरिएंट का कोई केस नहीं मिला है।"

Load More