आईआईटी से पास इंजीनियर की स्पोर्ट्स बाइक गुरुग्राम में हुई क्रैश, शरीर के हुए दो टुकड़े

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर शुक्रवार सुबह एक तेज़ रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे 27-वर्षीय इंजीनियर ऋतुज बेनीवाल की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि ऋतुज के शरीर के दो टुकड़े हो गए। आईआईटी-कानपुर से बीटेक और एमटेक कर चुके ऋतुज ने हादसे से 2 दिन पहले ही जन्मदिन मनाया था।

Load More