आईएएस अधिकारी सुहास एल वाई ने पैरालंपिक्स में जीता लगातार दूसरा सिल्वर मेडल
पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में सोमवार को मेन्स सिंगल्स एसएल4 में आईएएस अधिकारी व दुनिया के नंबर 1 पैरा शटलर सुहास एल वाई ने सिल्वर मेडल जीता। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के ज़िलाधिकारी रह चुके सुहास को गोल्ड मेडल मैच में फ्रांसीसी शटलर ने 21-9, 21-13 से हराया। यह पैरालंपिक्स में सुहास एल वाई का लगातार दूसरा सिल्वर मेडल है।