आईएएस अधिकारियों के 1,300 से ज़्यादा और आईपीएस अधिकारियों के 586 पद हैं रिक्त: केंद्र
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के 1,316 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के 586 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में 1,042 पद रिक्त हैं। आईएएस के 1,316 रिक्त पदों में से 794 सीधी भर्ती के लिए हैं।