आईएएस अधिकारी अजय भादू को उप-चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया
1999-बैच के आईएएस अधिकारी अजय भादू चुनाव आयोग के उप-चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। भादू ने गुजरात के सूरत और फिर जूनागढ़ में सहायक कलेक्टर के रूप में अपना सिविल सेवा करियर शुरू किया था। गुजरात के मुख्यमंत्री के सचिव जैसे पदों पर कार्य कर चुके भादू राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल में संयुक्त सचिव थे।