आईएएस अधिकारी टीना डाबी की बहन रिया डाबी को राजस्थान में मिली नई पोस्टिंग
राजस्थान में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखी गईं आईएएस अधिकारी रिया डाबी को नई पोस्टिंग मिल गई है। राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी की बहन रिया को राज्य सरकार ने उदयपुर के गिर्वा का नया उपखंड अधिकारी व उपखंड मजिस्ट्रेट बनाया है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात 72 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए।