आईएएस अधिकारी ने वाई-फाई की समस्या को लेकर नवी मुंबई में एयरटेल के इंजीनियरों को पीटा
आईएएस अधिकारी अमन मित्तल और उनके भाई देवेश ने वाई-फाई की समस्या को लेकर नवी मुंबई में एयरटेल के दो इंजीनियरों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। इसे लेकर आईएएस अधिकारी अमन व उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ितों में से एक के पैर की उंगली टूटी है जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं।