आईएएस अधिकारी ने शेयर की धोनी की तस्वीर, लिखा- इसलिए धोनी को लोग प्यार करते हैं
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "इसलिए धोनी को लोग प्यार करते हैं❤️?" तस्वीर में धोनी 2 लड़कियों के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए दिख रहे हैं। पोस्ट पर एक यूज़र ने धोनी की एक बच्ची के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "माही तो सच में महान हैं।"