आईएएस अफसर ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान पढ़ी अपनी 'पसंदीदा' किताब की तस्वीरें कीं शेयर
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान पढ़ी एक किताब और उसके पन्नों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "यूपीएससी की तैयारी के दौरान की मेरी पसंदीदा किताब के ये पन्ने मेरे भाई ने साझा किए।" तस्वीरों में ए.एल. बाशम की 'द वंडर दैट वॉज़ इंडिया' नामक किताब दिख रही है।