आईएएस अफसर ने शेयर किया व्याकरण की कई गलतियों वाला पटना यूनिवर्सिटी का अंग्रेज़ी नोटिस
केंद्र में युवा मामलों के सचिव और आईएएस अधिकारी संजय कुमार ने व्याकरण की कई गलतियों वाला पटना विश्वविद्यालय का अंग्रेज़ी भाषा का एक नोटिस शेयर किया है। उन्होंने कहा, "यह विभाग प्रमुख द्वारा जारी नोटिस है...जिस तरह व्याकरण और वाक्य रचना का इस्तेमाल किया गया है, वह एक प्रोफेसर के स्तर पर बहुत ही गलत है।"