आईएएस अफसर ने शेयर की वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर कचरे की तस्वीर; लोगों ने दी प्रतिक्रिया

आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर का कचरा दिखाती एक तस्वीर शनिवार को शेयर कर ट्वीट किया, "हम लोग।" तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने कहा, "यह देखकर बहुत बुरा लगा।" एक अन्य ने लिखा, "अधिकारों की मांग तो हर इंसान करने लग जाता है लेकिन कर्तव्यों को सब भूल जाते हैं।"

Load More