आईएएस अफसर ने हावड़ा ब्रिज पर गुटखा थूके जाने को लेकर ट्वीट के बाद शेयर की 'उपाय' की तस्वीर
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने हावड़ा ब्रिज (पश्चिम बंगाल) पर गुटखा थूके जाने को लेकर ट्वीट करने के बाद कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट द्वारा किए गए 'इसके उपायों' की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट किया, "अब गुटखा थूकने वालों को कोई 'अपराधबोध' का सामना नहीं करना होगा…साथ ही पुल की रक्षा भी 'गुटखे की हानिकारक केमिकल' से की जा सकेगी।"