आईएफएस अधिकारी ने चटाई पर आवारा कुत्तों के साथ सोते बेघर आदमी की तस्वीर की शेयर
भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक बेघर आदमी सड़क किनारे अपनी चटाई पर कई आवारा कुत्तों के साथ सोता हुआ दिख रहा है। आईएफएस अधिकारी नंदा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "इस बड़ी दुनिया को जगह देने के लिए...दिल काफी बड़ा होना चाहिए।"