आईएफएस अधिकारी ने बाघिन के दुर्लभ शावक की तस्वीरें कीं शेयर, कहा- बेहद भाग्यशाली हूं
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने एक बाघिन के दुर्लभ शावक की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "बेहद भाग्यशाली हूं कि मैंने टी18 (बाघिन) को उसके 'स्यूडो मेलानिस्टिक' शावक के साथ देखा। टी18 के 2 शावक हैं…उनमें से एक सामान्य जबकि दूसरा मेलानिस्टिक है।" बकौल सुशांत, दुर्लभ शावक का पिता भी सामान्य बाघ है।