आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया कोबरा के जूते में छिपे होने का वीडियो, कहा- सावधान रहें
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने जूते के अंदर छिपे एक कोबरा का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "मॉनसून में (सांप) कहीं भी मिल सकते हैं। सावधान रहें...प्रशिक्षित कर्मियों की मदद लें।" वीडियो में एक प्रशिक्षित कर्मी सांप का रेस्क्यू करती दिख रही हैं और उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि जूते पहनने से पहले हमेशा उसे हिलाएं।