आईएफएस अफसर ने शेयर की 1987 के 'फॉर्म जे' की तस्वीर, लिखा- तब गेहूं ₹1.6/किलो बिकता था
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने ट्विटर पर 1987 के एक 'फॉर्म जे' (मंडी में किसान की कृषि उपज की बिक्री रसीद) की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "यह वह समय था जब गेहूं ₹1.6/किलो बिकता था...मेरे दादा जी ने गेहूं की यह उपज भारतीय खाद्य निगम को बेची थी...दादा जी को सारे रिकॉर्ड एकदम दुरुस्त रखने की आदत थी।"