आईएफएस अफसर ने शेयर की ब्लैक पैंथर की तस्वीर, लिखा- 'भारत में ब्लैक पैंथर कहां मिलते हैं?'
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने 'X' पर रविवार को ब्लैक पैंथर की तस्वीर शेयर की और लिखा, "क्या खूबसूरती है...सीधे जंगल बुक से।" उन्होंने लिखा, "क्या आप जानते हैं...भारत में ब्लैक पैंथर कहां पाए जाते हैं?" इस पोस्ट पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "कर्नाटक के जंगलों में आपको इन्हें देखने का चांस मिल सकता है।"