आईएमए ने स्वास्थ्य मंत्री को नीट पीजी 2022 परीक्षा स्थगित करने के लिए लिखा पत्र
इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर 21-मई को होने वाली नीट पीजी 2022 परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया है। बकौल आईएमए, नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने और नीट पीजी 2022 परीक्षा के बीच कम समय होने के कारण उम्मीदवारों को तैयारी करने का पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है।