आईएमए में फर्ज़ी लेफ्टिनेंट बनकर घुसने की फिराक में सेना का भगोड़ा जवान उत्तराखंड में अरेस्ट
उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार को बताया कि भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के दौरान अकादमी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक फर्ज़ी लेफ्टिनेंट को आर्मी इंटेलिजेंस व एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स गोरखा रेजिमेंट का भगोड़ा सिपाही है। बकौल खबर, 2017 में सेना ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।