आईएमएफ के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों के बीच दीवार पर जगह बनाने वाली पहली महिला बनीं गीता

आईएमएफ की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ आईएमएफ के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों के बीच दीवार पर जगह बनाने वाली पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर कर लिखा, "रुढ़ियों को तोड़ते हुए...मैंने आईएमएफ के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार पर जगह बना ली है।" उन्होंने 2019-2022 तक आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री का पद संभाला था।

Load More