आईएमएफ के बेलआउट पैकेज के लिए सरकारी अधिकारियाें के नई कार लेने पर बैन लगाएगा पाक

आईएमएफ के बेलआउट पैकेज को सुरक्षित करने के लिए आर्थिक संकट से गुज़र रहा पाकिस्तान अमीरों पर टैक्स बढ़ाएगा और सरकारी अधिकारियों के नई कार खरीदने पर प्रतिबंध लगाएगा। पाकिस्तान अब 3-करोड़ पीकेआर (पाकिस्तानी रुपया) की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों पर 2% अतिरिक्त टैक्स लगाएगा। वहीं, पाकिस्तान ने सरकारी संपत्तियों के निजीकरण से 96-अरब पीकेआर जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Load More