आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 9% से घटाकर किया 8.2%
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने रूस-यूक्रेन युद्ध का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अपने अनुमान को 9% से घटाकर 8.2% कर दिया है। आईएमएफ ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा, "टकराव के चलते हुए आर्थिक नुकसान से 2022 में वैश्विक वृद्धि में गिरावट रहेगी और इससे महंगाई बढ़ेगी।"